New PAN Card Form 49A PDF
नया पैन कार्ड आवेदन फॉर्म (NSDL / UTI)
New PAN Card Form 49A PDF Download - नया पैन कार्ड फॉर्म
eMitraForm.in पर आपका स्वागत है! यदि आप भारत के नागरिक हैं और अपना नया पैन कार्ड (Permanent Account Number) बनवाना चाहते हैं, तो आपको new pan card form pdf (Form 49A) की आवश्यकता होगी। यहाँ से आप आसानी से ओरिजिनल form 49a pdf download कर सकते हैं। यह फॉर्म NSDL (Protean) और UTI दोनों पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र पर या सीधे पैन सेंटर पर आवेदन करने के लिए पूरी तरह से मान्य है।
Form 49A (पैन कार्ड फॉर्म) क्या है?
भारत सरकार के इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) द्वारा वित्तीय लेनदेन, बैंक में खाता खुलवाने, ITR फाइल करने और 50,000 से अधिक की जमा-निकासी के लिए पैन कार्ड अनिवार्य किया गया है। भारतीय नागरिकों को नया पैन कार्ड आवंटित करने के लिए जिस आवेदन पत्र का उपयोग किया जाता है, उसे ही Form 49A कहा जाता है। इस pan card application form pdf में कुल 2 पेज होते हैं जिसमें आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क सूत्र और आय का विवरण देना होता है।
नया पैन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)
जब आप new pan card form pdf भरकर ई-मित्र या पैन सेंटर पर जमा करते हैं, तो आपको फॉर्म में कॉलम 15 के अनुसार निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करने होते हैं:
-
आधार कार्ड (Aadhaar Card): यह पहचान (POI), पते (POA) और जन्मतिथि (POB) तीनों का एक मात्र और सबसे मजबूत प्रमाण है।
-
नवीनतम फोटो: आवेदक की 2 नवीनतम कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटो (3.5 cm x 2.5 cm)।
-
अन्य पहचान प्रमाण (यदि आधार न हो): वोटर आईडी (Voter ID), ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पासपोर्ट या राशन कार्ड।
-
जन्म प्रमाण पत्र (DOB Proof): 10वीं की मार्कशीट या नगर पालिका/ग्राम पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
New PAN Card Form (Form 49A) ऑफलाइन कैसे भरें?
पैन कार्ड फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो, इसके लिए इस pan card application form pdf को हमेशा 'ब्लैक पेन' (Black Pen) से कैपिटल लेटर्स में ही भरें। इसे भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले फॉर्म के ऊपरी हिस्से में दोनों तरफ फोटो चिपकाएं। बाईं तरफ (Left) वाली फोटो पर क्रॉस हस्ताक्षर करें और दाईं तरफ (Right) फोटो के नीचे दिए बॉक्स के अंदर हस्ताक्षर करें। (यदि हस्ताक्षर नहीं आते, तो बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं)।
- कॉलम 1 (Full Name): यहाँ अपना पूरा नाम भरें। सबसे पहले Last Name (Surname), फिर First Name भरें। (जैसे- यदि नाम Rahul Kumar है, तो Last Name में Kumar और First Name में Rahul लिखें)।
- कॉलम 3 से 5: यदि कोई अन्य नाम है तो कॉलम 3 भरें, अन्यथा No पर टिक करें। कॉलम 4 में अपना जेंडर (Male/Female) चुनें और कॉलम 5 में अपनी जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) भरें।
- कॉलम 6 (Parents Details): यहाँ पिता का नाम अनिवार्य रूप से भरें। यदि माता सिंगल पेरेंट हैं, तो आप केवल माता का नाम भर सकते हैं। फॉर्म पर जो नाम चाहिए, उस विकल्प (Father's Name / Mother's Name) पर टिक करें।
- कॉलम 7 से 9 (Address & Contact): अपना पूरा आवासीय पता (Residence Address) पिनकोड सहित लिखें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (कॉलम 9) बिल्कुल सही-सही दर्ज करें ताकि E-PAN आपकी मेल पर आ सके।
- कॉलम 10, 12 व 13: Status of Applicant में 'Individual' पर टिक करें। कॉलम 12 में अपना 12 अंकों का आधार नंबर लिखें। कॉलम 13 में अपनी आय का स्रोत (जैसे No income या Income from Other sources) चुनें।
- कॉलम 14 (Representative Assessee): यह कॉलम केवल माइनर (18 साल से कम) बच्चों के पैन कार्ड के लिए भरा जाता है, जिसमें उनके माता या पिता की जानकारी भरी जाती है।
- कॉलम 16 (घोषणा) में अपना नाम लिखकर खुद को 'Himself/Herself' डिक्लेअर करें। फॉर्म के सबसे नीचे अपना स्थान, दिनांक दर्ज करें और अंतिम बॉक्स के अंदर अपने हस्ताक्षर/अंगूठा लगाकर फॉर्म कम्प्लीट करें।