Labour Card Declaration Form A PDF
श्रमिक कार्ड घोषणा पत्र (अ) - नियोजक/सम्पत्ति मालिक द्वारा
Labour Card Declaration Form A PDF - श्रमिक कार्ड घोषणा पत्र (अ)
eMitraForm.in पर आपका स्वागत है! यदि आप राजस्थान में नया श्रमिक कार्ड (लेबर कार्ड) बनवाने जा रहे हैं या अपने पुराने श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण (Renewal) करवा रहे हैं, तो आपको यह साबित करना होता है कि आपने पिछले एक वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य (मजदूरी) की है। इस 90 दिन के कार्य को प्रमाणित करने के लिए labour card declaration form a pdf की आवश्यकता होती है, जिसे ठेकेदार (नियोजक) या उस मकान के मालिक द्वारा भरा जाता है जहाँ मजदूर ने काम किया हो।
यहाँ से आप बहुत ही आसानी से 1 पेज का shramik card ghoshna patra form a pdf डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने ई-मित्र कियोस्क के लिए इसे ऑनलाइन भरने का एक बहुत ही शानदार टूल भी उपलब्ध करवाया है।
ई-मित्र कियोस्क का समय बचाने वाला 'Online Form Filler Tool'
अक्सर देखा गया है कि निर्माण श्रमिक (मजदूर) जब भी लेबर कार्ड बनवाने आते हैं, तो वे खाली फॉर्म लेकर ठेकेदार या मकान मालिक के पास जाते हैं। कई बार मकान मालिक सही से डिटेल नहीं भरते, जिससे ई-मित्र पोर्टल पर फॉर्म रिजेक्ट (Send Back) हो जाता है।
इस समस्या के समाधान के लिए हमने Online Form Filler Tool बनाया है। आप ई-मित्र पर ही ग्राहक (मजदूर) और उसके मकान मालिक/ठेकेदार की पूरी डिटेल (जैसे- नाम, काम के दिन, मजदूरी दर) कंप्यूटर से टाइप करें। मात्र 1 मिनट में साफ-सुथरा और प्रोफेशनल PDF घोषणा पत्र जनरेट हो जायेगा। फिर आप उसका प्रिंट निकालकर सीधा मकान मालिक से हस्ताक्षर या अंगूठा लगवा सकते हैं। इससे फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा 0% हो जाता है!
श्रमिक कार्ड घोषणा पत्र - अ (Form A) क्या है?
राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल (BOCW) के नियमों के अनुसार, श्रमिक डायरी उसी व्यक्ति की बन सकती है जिसने पिछले 12 महीनों के दौरान कम से कम 90 दिन (90 Days) निर्माण श्रमिक (जैसे- बेलदार, मिस्त्री, पेंटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन आदि) के रूप में कार्य किया हो।
इस कार्य की पुष्टि के लिए विभाग ने 'घोषणा पत्र (अ) - नियोजक / सम्पत्ति मालिक द्वारा' अनिवार्य किया है। इसमें सम्पत्ति का मालिक यह लिखकर देता है कि "हाँ, इस मजदूर ने मेरे मकान/प्रोजेक्ट पर इतने दिन काम किया है और मैंने इसे पूरी मजदूरी का भुगतान कर दिया है।"
मकान मालिक / नियोजक के लिए कानूनी चेतावनी (धारा 420)
इस फॉर्म (Form A) को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। फॉर्म के बिंदु संख्या 6 में स्पष्ट रूप से लिखा है कि:
"यदि विभागीय अधिकारियों द्वारा जाँच / मौका निरीक्षण के दौरान यह प्रमाण-पत्र फर्जी या असत्य पाया जाता है, तो भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) एवं अन्य प्रावधानों के तहत मकान मालिक / नियोजक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।"
इसलिए, ठेकेदार या मकान मालिक को उतने ही दिन का प्रमाण पत्र देना चाहिए, जितने दिन मजदूर ने वास्तव में कार्य किया हो। फर्जी घोषणा पत्र बनवाना कानूनी अपराध है।
यदि 90 दिन एक जगह काम नहीं किया, तो क्या करें?
यह एक बहुत ही सामान्य सवाल है कि मजदूर एक ही मकान पर 90 दिन लगातार काम नहीं करता। ऐसे में BOCW के नियमों के अनुसार, मजदूर एक से अधिक 'घोषणा पत्र - अ' लगा सकता है।
- उदाहरण के लिए: यदि आपने रमेश के मकान पर 40 दिन, और सुरेश के मकान पर 50 दिन काम किया है, तो आपको रमेश और सुरेश दोनों से अलग-अलग घोषणा पत्र भरवाकर हस्ताक्षर करवाने होंगे।
- दोनों फॉर्म्स के कुल दिन मिलाकर 90 (40+50) हो जाने चाहिए, तभी आप लेबर कार्ड के लिए पात्र माने जाएंगे।
श्रमिक कार्ड घोषणा पत्र (Form A) कैसे भरें?
यदि आप niyojak praman patra pdf को हाथ से (पेन से) भर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को सावधानी से फॉलो करें:
- बिंदु 1 व 2 (नियोजक की जानकारी): फॉर्म की शुरुआत में मकान मालिक (जिसके यहाँ काम हुआ है) की जानकारी भरनी है। मकान मालिक का नाम, उम्र, पता, और उसका आधार/जन-आधार/मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से भरें।
- बिंदु 3 (निर्माण कार्य का विवरण): यहाँ पर उस निर्माण कार्य (मकान) का विवरण देना है। जैसे- कुल निर्माण क्षेत्रफल (Square feet), कार्य किस तारीख से किस तारीख के बीच चला, और निर्माण में कुल कितनी अनुमानित लागत आई।
- बिंदु 4 (मजदूर की जानकारी): यह सबसे महत्वपूर्ण कॉलम है। इसमें श्रमिक (मजदूर) का नाम, पिता का नाम और पता भरें। इसके बाद लिखें कि उसने किस तारीख से किस तारीख तक काम किया, और कुल कितने दिन (Total Days) काम किया।
- बिंदु 5 (भुगतान विवरण): यहाँ लिखें कि मजदूर को प्रतिदिन के हिसाब से कितनी मजदूरी दी गई (जैसे ₹400 या ₹500 प्रतिदिन) और घोषणा करें कि कोई बकाया नहीं है।
- हस्ताक्षर (Signature): फॉर्म के सबसे नीचे स्थान और दिनांक भरें। इसके बाद नियोजक / सम्पत्ति मालिक के हस्ताक्षर करवाएं या उनके अंगूठे का निशान (Thumb Impression) लगवाएं।