No #1 Platform For
eMitra

Menu

PAN Card Correction Form PDF

पैन कार्ड सुधार फॉर्म (CSF - NSDL / UTI)

Option 1 Download Empty PDF सादा फॉर्म डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें और पेन से भरें। 📥 Download PDF
Option 2 (Easy) Fill Online & Print जानकारी भरें और भरा हुआ PDF डाउनलोड करें। 📝 Fill Online Form

PAN Card Correction Form PDF Download - पैन कार्ड सुधार फॉर्म

eMitraForm.in पर आपका स्वागत है! क्या आपके पैन कार्ड में आपका नाम, पिता का नाम या जन्म तिथि (Date of Birth) गलत प्रिंट हो गई है? या फिर आप अपने पैन कार्ड में लगी पुरानी फोटो और सिग्नेचर को बदलना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आपको pan card correction form pdf की आवश्यकता होगी। यहाँ से आप बहुत ही आसानी से 'Request For Changes Or Correction in PAN Data' (जिसे CSF फॉर्म भी कहते हैं) डाउनलोड कर सकते हैं। यह csf form pdf download NSDL (Protean) और UTI दोनों पोर्टल पर पूरी तरह से मान्य है।

PAN Card Correction Form (CSF) क्या है?

CSF (Change Request Form) इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी वह आधिकारिक फॉर्म है, जिसका इस्तेमाल पहले से बने हुए पैन कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार या अपडेट करवाने के लिए किया जाता है। चाहे शादी के बाद सरनेम बदलना हो, स्पेलिंग की गलती सुधारनी हो, या पता (Address) अपडेट करना हो, ई-मित्र या पैन कार्ड सेंटर पर इसी pan card update form का इस्तेमाल किया जाता है।

पैन कार्ड सुधार फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज़

जब आप पैन कार्ड सुधार फॉर्म भरकर ऑनलाइन अपडेट करवाते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ (कॉलम 12 के अनुसार) संलग्न करने होते हैं:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): यह पहचान (POI), पते (POA) और जन्मतिथि (POB) के लिए सबसे प्रमुख प्रमाण है। जो सुधार आप चाहते हैं, वह आधार में पहले से अपडेट होना चाहिए।
  • पैन कार्ड का प्रमाण (Proof of PAN): आपके पुराने पैन कार्ड की कॉपी या पैन अलॉटमेंट लेटर की कॉपी लगाना अनिवार्य है।
  • नवीनतम फोटो: आवेदक की 2 नवीनतम कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटो (3.5 cm x 2.5 cm)।
  • अतिरिक्त प्रमाण (नाम बदलाव के लिए): अगर नाम में बड़ा बदलाव है, तो गजट नोटिफिकेशन या राजपत्रित अधिकारी का प्रमाण पत्र आवश्यक हो सकता है।

PAN Card Correction Form (CSF) ऑफलाइन कैसे भरें?

इस csf form pdf download को भरते समय एक विशेष बात का ध्यान रखना होता है जो नए पैन कार्ड फॉर्म से अलग है। फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले फॉर्म के ऊपरी हिस्से में दोनों तरफ फोटो चिपकाएं। बाईं (Left) फोटो पर क्रॉस हस्ताक्षर करें और दाईं (Right) फोटो के नीचे दिए बॉक्स के अंदर हस्ताक्षर करें।
  2. पैन नंबर (PAN): फॉर्म के एकदम ऊपर 'Permanent Account Number' वाले बॉक्स में अपना 10 अंकों का पैन नंबर बिल्कुल सही-सही भरें।
  3. सुधार के लिए 'टिक' (Tick ☑) करें: यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है! आप फॉर्म में जिस भी कॉलम में सुधार चाहते हैं (जैसे 1. Name या 3. Date of Birth), आपको उस लाइन के सबसे बाईं ओर बने छोटे चौकोर बॉक्स (Left Margin Box) में टिक (☑) जरूर करना है। अगर आप टिक नहीं करेंगे, तो वह जानकारी अपडेट नहीं होगी।
  4. कॉलम 1 से 4: इन कॉलम्स में अपनी सही और अपडेटेड जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि) ब्लैक पेन से कैपिटल लेटर्स में भरें।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपडेट: यदि आप नई फोटो और नए हस्ताक्षर चाहते हैं, तो आइटम नंबर 5 (Photo Mismatch) और 6 (Signature Mismatch) के बाईं ओर बने बॉक्स में टिक (☑) करें।
  6. पता और आधार: कॉलम 7 में अपना पूरा आवासीय पता भरें और कॉलम 10 में अपना 12 अंकों का आधार नंबर लिखें
  7. कॉलम 12 (Verification): 'I/We' के आगे अपना नाम लिखें। नीचे संलग्न दस्तावेजों की संख्या (number of documents) लिखे। सबसे नीचे अपना स्थान, दिनांक दर्ज करें और अंतिम बॉक्स के अंदर अपने हस्ताक्षर/अंगूठा लगाकर फॉर्म कम्प्लीट करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: पैन कार्ड करेक्शन फॉर्म (CSF) कैसे डाउनलोड करें?
Ans: आप eMitraForm.in पर ऊपर दिए गए 'Download PDF' बटन पर क्लिक करके pan card correction form pdf download कर सकते हैं।
Q2: मुझे केवल अपना एड्रेस (Address) अपडेट करना है, तो क्या करूँ?
Ans: फॉर्म में ऊपर अपना पैन नंबर लिखें। कॉलम 7 (Address for Communication) के बाईं ओर (Left margin) वाले बॉक्स में टिक (☑) करें और अपना नया पता भरें। नीचे आधार और वेरिफिकेशन की जानकारी भरें।
Q3: क्या मैं इस फॉर्म से दो पैन कार्ड को सरेंडर (Surrender) कर सकता हूँ?
Ans: हाँ, यदि आपको गलती से एक से अधिक पैन नंबर जारी हो गए हैं, तो कॉलम 11 (Mention other Permanent Account Numbers inadvertently allotted to you) में उन एक्स्ट्रा पैन नंबर को लिखें, ताकि वे विभाग द्वारा कैंसिल किए जा सकें।
Q4: पैन कार्ड में सुधार (Update) होने में कितने दिन लगते हैं?
Ans: ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आमतौर पर E-PAN आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 5 से 7 दिनों में आ जाता है। प्लास्टिक का नया फिजिकल पैन कार्ड 15 से 20 दिनों के भीतर आपके पते पर पहुँच जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top